बच्चा डॉक्टर से....

बच्चा डॉक्टर से: क्या कोई बिना दर्द के भी दाँत निकाल सकता है?
डॉक्टर: नहीं।
बच्चा: मैं निकाल सकता हूँ।
डॉक्टर: हाँ तो फिर दिखाओ
बच्चा: हा हा हा हा हा हा हा हा!

मरीज़ ने एक डाक्टर....

मरीज़ ने एक डाक्टर से पूछा: आप ने दो-दो थर्मामीटर क्यो रखें हैं?
डाक्टर ने जवाब दिया: एक मुँह मे लगाने के लिए और दूसरा जेब मैं।
मरीज़: मै आप का मतलब नही समझा।
डाक्टर: मतलब यह कि एक थर्मामीटर मुँह मे लगाने से मुझे पता चलता है कि आप का शरीर कितना गर्म है और दूसरा जेब मे लगाने से पता चलेगा है कि आप का जेब कितना गर्म है। 

एक महिला रोगी....

एक महिला रोगी: डाक्टर साहब आप दवा की शीशियों पर पर्ची चिपका दें।
डाक्टर: इस की क्या ज़रुरत है?
महिला: दर असल इस से मुझे पता रहेगा कि कौन सी गोली मेरे पति के लिए है और कौन सी कुत्ते के लिए है। मै नही चाहती कि शीशी बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।

डॉक्टर: आपके लिए....

डॉक्टर: आपके लिए दो ख़बरें हैं एक अच्छी और एक बुरी।
मरीज: अच्छी वाली खबर क्या है?
डॉक्टर: आपके मरने में सिर्फ 24 घंटे बाकी हैं।
मरीज (आश्चर्य से) बोला: क्या! और बुरी खबर?
डॉक्टर: मैं आपको यह बात कल बताना भूल गया था।

संता अपनी शादी....

संता अपनी शादी वाले दिन बहुत उदास था!
बंता: क्या बात है? आप उदास क्यों हो?
संता: मेरे ससुराल वालों ने बारात में कम लोगो को लाने के लिये कहा है! पता नहीं मुझे लेकर जाएँगे भी या नहीं!

संता: आज मैंने एक....

संता: आज मैंने एक जान बचाई!
बंता: वो कैसे?
संता: मैंने एक भिखारी को पूछा 1000 का नोट दूँ तो क्या करोगे? उसने कहा `ख़ुशी से मर जाऊँगा` तो मैंने उसे नोट नहीं दिया और उसे बचा लिया!

संता: मेरे चाचा शायद....

संता: मेरे चाचा शायद दुनिया के सबसे बड़े मुफ्तखोर हैं!
बंता: आप यह कैसे कह सकते हैं!
संता : मेरे चाचा को कहीं से मुफ्त में लंगड़ों द्वारा इस्तेमाल करने वाली बैसाखियाँ मिल गई! तो उसका फायदा उठाने के लिये उन्होंने अपनी टांग तोड़ ली!

संता: तो तुम्हें उस....

संता: तो तुम्हें उस लड़की का पिता तीन बार अपने घर से धक्के मारकर निकाल चुका है?
बंता: हाँ तीन बार ही समझो! दो बार वो मुझे धक्के मारकर निकाल चुका है! और तीसरी बार मैं आज रात उसके घर जा रहा हूँ!

संता: हवलदार साहब....

संता: हवलदार साहब मैं पिछले एक घंटे से अपनी पत्नी का यहाँ खड़ा इंतज़ार कर रहा हूँ!
हवलदार: तो..
संता: क्या आप रौब से मुझे यहाँ से भागने के लिये कहने का कष्ट करेंगे?

संता (टेलीफोन पर)....

संता (टेलीफोन पर): थानेदार साहब आजकल मेरे फोन पर मुझे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं! आप मुझे सुरक्षा दो!
थानेदार: धमकियां दे कौन रहा है?
संता: मेरी प्रेमिका का पति!

बंता: आप आफिस से....

बंता: आप आफिस से कभी छुट्टी क्यों नहीं लेते? क्या आपका आफिस आपके बिना चल नहीं सकता?
संता: नहीं आसानी से चल सकता है! पर छुट्टी लेकर मैं उन्हें इस बात का अहसास नहीं कराना चाहता!

संता दुखी था....

संता दुखी था!
किसी ने उसे पूछा: क्यों परेशान हो?
संता: एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिये तीन लाख रूपये दिए थे! अब उसको पहचान नहीं पा रहा हूँ!

टीचर: जिस हिसाब से....

टीचर: जिस हिसाब से आपके बेटे के नम्बर आते हैं उस हिसाब से एक बात तो मैं यकीन से कह सकती हूँ!
संता: क्या?
टीचर: वह नकल बिल्कुल नहीं मारता!

जीतो: क्या कोई ऐसा....

जीतो: क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे होटल के स्टाफ को न पता लगे कि हमारी नई - नई शादी हुई है!
संता: हाँ है यह दोनों सूटकेस तुम उठाओ!

बंता (फोन पर):....

बंता (फोन पर): सर हमने आपको एक साल पहले आइस-क्रीम बनाने की मशीन सप्लाई की थी पर आपने अभी तक उसकी कीमत अदा नहीं की!
संता: श्रीमान जी आपने ही कहा था सर यह मशीन साल के अंदर अंदर अपनी कीमत अदा कर देगी!

बंता: दवा और दारु...

बंता: दवा और दारु में क्या फर्क है?
संता: दवा प्रेमिका की तरह है जो एक्स्पाइरी डेट के साथ आती है दारु वाइफ की तरह है जितनी पुरानी होगी उतनी सर चढ़ के बोलेगी!

संता होटल में खाली....

संता होटल में खाली कटोरी में रोटी डुबो के खा रहा था!
वेटर: ये कैसे खा रहे हो?
संता: मैं गणित का टीचर हूँ! डाल मैंने सपोज़ की हुई है!

बंता: आपको ठण्ड लगती...

बंता: आपको ठण्ड लगती है तो आप क्या करते हो?
संता: मैं हीटर के पास बैठ जाता हूँ!
बंता: अगर फिर भी ठण्ड लगे तो?
संता: तो हीटर ऑन कर लेता हूँ!

संता गुलाबो के घर....

संता गुलाबो के घर पर जाकर दरवाजा खटखटाया।
गुलाबो बोली कौन है?
संता बोला मैं।
गुलाबो बोली मैं कौन?
संता: लो बोलो उल्लू की पट्ठी तु गुलाबो और कौन?

संता ने चैलेंज किया....

संता ने चैलेंज किया कि वो क़ुतुब मीनार सर पर रख कर मुबई ले जायेगा!
सारे न्यूज़ वाले वहां पहुँच गए!
तब संता बोला: बस कोई उठा के सर पर रख दे!