संता और बंता को...

संता और बंता को आदिवासिओ ने पकड़ लिया और उन्हें अपने मुखिया के पास ले गये।
मुखिया बोला इन सबको बंदी बना दो।
संता बहाना बनाते हुए बोला नहीं मेरे को आप बंदा ही रहने दो।

संता: घर में मेरा....

संता: घर में मेरा ही हुकुम चलता है।
बंता: वो कैसे?
संता: मैं कहता हूँ कि गरम पानी ले आओ वो गरम पानी ले आती है।
बंता: गरम पानी ही क्यों?
संता: गरम पानी से बर्तन अच्छे धुलते हैं।

भिखारी: साहब 20 रुपये दो...

भिखारी: साहब 20 रुपये दो। चाय पीनी है।
संता: लेकिन चाय तो 10 रुपये की मिलती है?
भिखारी: साहब गर्लफ्रेंड भी पीयेगी।
संता: अरे वाह भिखारी ने गर्लफ्रेंड बना ली?
भिखारी: नहीं साहब गर्लफ्रेंड ने भिखारी बना दिया।

संता : तुम बहुत हसीन हो....

संता : तुम बहुत हसीन हो

प्रीतो : छोड़ो ना

संता : तुम्हारी आंखें बहुत खूबसूरत हैं

प्रीतो : छोड़ो ना

संता : तुम्हारे बाल बिल्कुल रेशम जैसे हैं

प्रीतो : अजी छोड़ो ना

संता : तुम्हारी आवाज कितनी सुरीली है

प्रीतो : हे भगवान! अब छोड़ो भी

संता : इतनी लंबी-लंबी तो छोड़ रहा हूं अब और कितनी छोड़ूं

पत्नी: आखिर औरत क्या....

पत्नी: आखिर औरत क्या संभाले तुम को संभाले तुम्हारे बच्चे संभाले तुम्हारे माँ बाप को संभाले या तुम्हारा घर संभाले

पति: (बड़े सुकून से जवाब देता है) औरत सिर्फ अपनी ज़बान संभाले बाकी सब अपने आप संभल जायेगा

एक बच्चा पार्क मे...

Solid Insult

एक बच्चा पार्क मे बेंच पे बैठा था और 1 के बाद 1 चोकलेट खा रहा था

पास बेठी 1 आन्टी बोली : ज्यादा मीठा खानेवाले जल्दी मर जाते है

बच्चा: आपको मालूम है मेरी दादी की उम्र 106 साल थी जब वो मरी थी

आन्टी: वो मीठा कम खाती होंगी.

बच्चा: नहीं वो अपने काम से काम रखती थी

ROCKING GENERATION.

वाइफ : मेहमान आ रहे है....

वाइफ : मेहमान आ रहे है और घर में दाल के सिवाए कुछ भी नही.

हस्बैंड: जब वह आये तो किचन में एक बर्तन गिरा देना, और जब मैं पुच्छू तो कहना की कोरमा गिर गया...

फिर दूसरा बर्तन गिरना, और कहना बिरयानी गिर गयी... फिर मैं कहूँगा चलो दाल ही ले आओ...

मेहमानो के आने के बाद बर्तन गिरने की आवाज़ आई.....

हस्बैंड: क्या हुआ...???

वाइफ: भंगड़ा पा ले कंजरा... दाल ही गिर गयी...

बेचारा पति जहां भी....

बेचारा पति जहां भी जाने की सोचता

पति: मैं कारोबार के सिलसिले में दुबई जा रहा हूं

पत्नी: ठहरो मैं भी चलती हूं कुछ गहने खरीदने हैं

पति: नहीं मैं भूल गया था दुबई नहीं लंदन जाना है

एक दिन पति अपने....

एक दिन पति अपने घर की लाइट ठीक कर रहा था

तभी उसने अपनी बीवी को आवाज़ लगाईं

पति– ओ पप्पू की माँ सुनती हो

बीवी – क्या है ?

पति – ज़रा इधर तो आओ

बीवी – लो आ गई अब बोलो

पति– ये दो तार हैं ज़रा इनमे से कोई एक हाथ में पकड़ना

बीवी – क्यों

पति– अरे तू पकड़ तो सही एक बार

बीवी – ये लो पकड़ लिया

पति– कुछ हुआ

बीवी - नहीं तो

पति – अच्छा इसका मतलब कर्रेंट दूसरी तार में है

सोनिया गांधी ने....

सोनिया गांधी ने भाषण में कहा बाबुल के पेट से हम नहीं होते

इतना सुनकर सब चौंक गए और भाषण लिखने वाला अपना सर पकड़कर बैठ गया

क्योंकि उसने लिखा था- बबूल के पेड़ से आम नहीं होते

Wife: मेरी तबियत....

Wife: मेरी तबियत ठीक नहीँ लग रही है

Husband: ओह्ह पर मै तो शोँपिग पे जाने का सोच रहा था

Wife: जानू मै तो मजाक कर रही थी

Husband: मै भी मजाक कर रहा था चल उठ के खाना पका

Husband wife को...

Husband wife को English सिखा रहा था।

दोपहर में Wife बोली Dinner लो जी

Husband - BEWKUF औरत ये Dinner नही Lunch है

Wife - TU जाहिल तेरा सारा ख़ानदान

ये रात का बचा हुआ खाना है

पत्नी (गुस्से में)....

पत्नी (गुस्से में) : मैं घर छोड़कर जा रही हूं

पति : ठीक है, मैं निर्मल बाबा के पास जा रहा हूं

पत्नी (मुस्कुराते हुए) : क्यों? मुझे वापस पाने के लिए प्रार्थना करोगे?

पति : नहीं, बताने जा रहा हूं कि कृपा आने लगी😜😜

पतियों के लिए खुशखबरी....

पतियों के लिए खुशखबरी

मई का पावन मास प्रारम्भ होने जा रहा है

पत्नी को सामने बिठालकर उसके मायके की तारीफ करें

उसके मायके की ढेर सारी बातें करें

मैं जानता हुँ ये बहुत कठिन और असहनीय पीड़ादायक काम है

पर कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है

तो दाँत भींचकर पीड़ा सहन करते हुए पत्नी को मायके की जबरन याद दिलाएं

इतना कि वो मायके जाने के लिए तड़प उठें

तब फिर एक दिन वह सुख भरा दिन आएगा

जब पत्नियाँ मायके जाएँगी

अपनी अपार ख़ुशी को छुपाते हुए उदास मन से प्यार के दिखावे के साथ

पत्नी को ट्रेन में बैठाल कर स्टेशन पर तब तक खड़े रहें

जब तक कि ट्रेन ( पत्नी ) आँखों से ओझल न हो जाये.

फिर नाचते कूदते हुए

दोस्तों को आमंत्रित करते हुए घर आएं

और चिल्ला चिल्ला कर गायें

दुःख भरे दिन बीते रे भैया अब सुख आयो रे

दूल्हा : पंडितजी पत्नी....

दूल्हा : पंडितजी पत्नी को दांयी तरफ बैठाना है या बांयी तरफ

पंडित: देख ले यार जैसा ठीक लगे बाद मे तो सर पर ही बैठेगी

बीवी पति से : सुनिये...

बीवी पति से : सुनिये जी वो आदमी जो दारू पी कर नाच रहा है ना

मैने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था

पति: साला अभी तक सेलिब्रेट कर रहा है

30 दिन से बिना बताये...

30 दिन से बिना बताये घर से गायब एक हरियाणवी पति घर लौटा

पत्नी - मैं थारे गम में बीमार पड़ी थी, जै मैं मर जाती तो

पति~तो मैं कोण सा श्मशान की चाबी अपणे साथ ले ग्या था

पति -सजनी अपनी...

पति -सजनी अपनी जुल्फों को जरा संवार भी लिया करो

पत्नी ( शरमाते हुए ): आप भी ना

पति : माँ कसम अगर अगली बार खाने में बाल आ गया तो सजनी से
गजनी बना दूंगा

एक आदमी के फ़ोन....

एक आदमी के फ़ोन पर अनजान नंबर से कॉल आया

लडकी- क्या आप शादीशुदा है?
आदमी- नहीं,पर आप कौन हो
लडकी- तुम्हारी बीवी
आज घर आना फिर बताउंगी

थोड़ी देर बाद फिर अनजान नंबर से कॉल आया

लडकी- क्या आप शादीशुदा हो?
आदमी -हाँ,पर आप कौन
लडकी- तुम्हारी गर्लफ्रेंड,धोकेबाज़
आदमी- सॉरी यार,मझे लगा मेरी बीवी है
लड़की- बीवी ही हूँ कुत्ते ,आज तो बस तू घर आजा

एक बार एक आदमी....

एक बार एक आदमी का तबादला दूसरे शहर में हो गया तो

वह अपना कार्यभार संभालने शहर पहुँच गया

वहां पहुँच कर उसने देखा कि उसे कंपनी ने रहने के लिए एक फ्लैट भी दे दिया है

यह देख उसने तुरंत अपनी पत्नी को इसके बारे में सूचना देने के इरादे से अपने मोबाइल पे मैसेज लिखा

परन्तु गलती से उसे गलत नंबर पर भेज दिया

जिस औरत को वह मैसेज मिला वह अपने पति का अंतिम संस्कार करके लौट रही थी

मैसेज पढ़ते ही वह औरत बेहोश हो गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि मैसेज में लिखा था:

प्रिय मैं सही-सलामत पहुंच गया हूं और यहां रहने के लिए अच्छी जगह भी मिल गई है

तुम बिलकुल चिंता मत करना बस 2-4 दिन में ही तुमको भी बुला लूंगा तुम्हारा पति