एक बार एक आदमी....

एक बार एक आदमी का तबादला दूसरे शहर में हो गया तो

वह अपना कार्यभार संभालने शहर पहुँच गया

वहां पहुँच कर उसने देखा कि उसे कंपनी ने रहने के लिए एक फ्लैट भी दे दिया है

यह देख उसने तुरंत अपनी पत्नी को इसके बारे में सूचना देने के इरादे से अपने मोबाइल पे मैसेज लिखा

परन्तु गलती से उसे गलत नंबर पर भेज दिया

जिस औरत को वह मैसेज मिला वह अपने पति का अंतिम संस्कार करके लौट रही थी

मैसेज पढ़ते ही वह औरत बेहोश हो गयी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि मैसेज में लिखा था:

प्रिय मैं सही-सलामत पहुंच गया हूं और यहां रहने के लिए अच्छी जगह भी मिल गई है

तुम बिलकुल चिंता मत करना बस 2-4 दिन में ही तुमको भी बुला लूंगा तुम्हारा पति

भारतीय नारी संस्कारो...

भारतीय नारी संस्कारो वाली होती है वो कभी सबके सामने अपने पती को

Abe Gadhe और Oye Gadhe या Sun Gadhe

नही बोलती

इसलीए वो short मे A.G, O.G, Suno G कहती है

संता - क्यों भाई बंता....

संता - क्यों भाई बंता 6 महीने पहले तुम्हारी Name plate पर B.A. लिखा था

और अभी M.A. लिखा है

दो साल की डिग्री 6 महीने में कैसे

बंता :- 6 महीने पहले मेरी बीवी मर गयी

तो मैंने Bachelor Again (B.A.) था

अब मेरी शादी दुबारा हो गयी

तो (M.A)Married Again लिखा है

1st Friend: यार मेरी....

1st Friend: यार मेरी बीवी गुस्सा बहुत करती है

2nd Friend: मेरी भी पहले करती थी अब नहीं करती

1st Friend: तुमने क्या इलाज किया

2nd Friend: 1 दिन गुस्से में थी मैंने कह दिया कि -बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है

बस वो दिन है और आज का दिन है तेज़ आवाज़ में भी बात नहीं करती

JAAGO HUSBAND JAAGO

अपना बच्चा रोये तो....

अपना बच्चा रोये तो दिल में दर्द होता है

और दूसरे का रोये तो सर में दर्द होता है

अपनी बीवी रोये तो भी सर में दर्द होता है

और दूसरे की रोये तो दिल में दर्द होता है

मगन: -तेरी बीवी कल...

मगन: -तेरी बीवी कल क्यु ज़ोर ज़ोर से चिल्ला रही थी

उसकी आवाज़ मेरे घर तक आ रही थी

छगन : अरे यार ऐसी कोई ख़ास बात नही थी

उसकी फोटो फ़ेसबुक पे अपलोड करने की जगह

OLX पे अपलोड हो गयी।

ओर हद तो तब हो गई जब एक लड़के ने कहा ए भाई ये 1980 का कबाड किसने डाला हैं

बीवी-मैं पूरा घर...

बीवी-मैं पूरा घर संभालती हूँ किचन संभालती हूँ बच्चों को संभालती हूँ तुम क्या करते हो

पति मैं खुद को संभालता हूँ तुम्हारी नशीली आँखें देखकर

बीवी हट चलो बताओ आज क्या बनाऊँ तुम्हारी पसंद का

हा-हा

पत्नी बड़े रोमान्टिक मुंड...

पत्नी बड़े रोमान्टिक मुंड में अपने पति से बोली

मैं तुमसे इतना प्यार करती हूँ की अपनी जान भी दे सकती हूँ

पर तू ये कूलर की पट्टियाँ अपनी और मत कर वर्ना अब तू रेपटे खायेगा

दो दोस्त -यार कल...

दो दोस्त -यार कल रात घर देर से पहुचा बेल बजाई पर बीबी ने दरवाजा खोला ही नही पूरी रात सडक पर गुजारी

दोस्त : फिर सुबह बीबी की खबर ली के नही

नही यार सबेरे याद आया बीबी तो मायके गई है और चाबी तो जेब मे थी

एक आदमी की शादी में....

एक आदमी की शादी में जब फेरे लेने की बारी आई

तो पहले फेरे के वक्त ही दूल्हा दौड़कर दुल्हन से आगे निकल गया

पंडित जी ने दूल्हे को पीछे रहने को कहा

दूसरे फेरे के वक्त दुल्हन आगे हुई तो दूल्हा फिर दौड़कर आगे निकल गया

दूल्हा बार-बार ऐसे ही तेजी से दुल्हन के आगे निकल जाता

बार-बार ऐसा होता देख दुल्हन केपिता को गुस्सा आ गया और

वे बोले यह कैसा दूल्हा है जो फेरे भी ढंग से नहीं ले सकता

ऐसे यह शादी नहीं हो सकती

दूल्हेके चाचा ने समझाते हुए कहा माफ करना भाईसाहब

दरअसल लड़का ट्रक ड्राइवर है इसलिए इसे ओवरटेक करने की आदत हैं

बीवी ने शोहर का....

बीवी ने शोहर का मोबाइल देखा

फ़ोनबुक में लड़कियों के नाम यूँ सेव थे

पड़ोसन की बच्ची

न्यू बच्ची

पुरानी बच्ची

सामने वाली बच्ची

ऊपर वाली बच्ची

कॉलेज वाली बच्ची

इन्शुरन्स वाली बच्ची

हॉस्पिटल वाली बच्ची

बीवी को excitement हुई कि मेरा number किस नाम से save होगा

बीवी ने अपना number डायल किया तो लिखा था

सुअर की बच्ची

पति ICU में भर्ती है मिलने का समय सुबह 9 से 10 है

पत्नी ने अपने पति से....

पत्नी ने अपने पति से आग्रह किया कि वह उसकी छह कमियाँ बताए जिन्हें सुधारने से वह बेहतर पत्नी बन जाए

पति यह सुनकर हैरान रह गया और असमंजस की स्थिति में पड़ गया

उसने सोचा कि मैं बड़ी आसानी से उसे ६ ऐसी बातों की सूची थमा सकता हूँ जिनमें सुधार की जरूरत थी

और ईश्वर जानता है कि वह ऐसी ६० बातों की सूची थमा सकती थी जिसमें मुझे सुधार की जरूरत थी

परंतु पति ने ऐसा नहीं किया और कहा - मुझे इस बारे में सोचने का समय दो

मैं तुम्हें सुबह इसका जबाब दे दूँगा पति अगली सुबह बहुत जल्दी उठ गया और फूल वाले को फोन करके उसने अपनी पत्नी के लिए छह गुलाबों का तोहफा भिजवाने के लिए कहा

जिसके साथ यह चिट्ठी लगी हो मुझे तुम्हारी छह कमियाँ नहीं मालूम जिनमें सुधार की जरूरत है

तुम जैसी भी हो मुझे बहुत अच्छी लगती हो

उस शाम पति जब आफिस से लौटा तो क्या आप बता सकते हैं कि दरवाजे पर किसने उसका स्वागत किया

बिलकुल ठीक उसकी पत्नी ने उसकी आंखौं में आँसू भरे हुए थे

यह कहने की जरूरत नहीं कि पति इस बात पर बहुत खुश था कि पत्नी के आग्रह के बावजूद उसने उसकी आलोचना (छह कमियों की सूची) नहीं की थी

यथासंभव जीवन में सराहना करने में कंजूसी न करें और आलोचना से बचकर रहने में ही समझदारी है

बीवी ने नमाज़ पढ़कर...

बीवी ने नमाज़ पढ़कर दुआ के लिए हाथ उठाये पर कुछ नहीं माँगा और हाथ निचे कर लिए

शौहर ये सब देख रहा था तो पूछ बैठा ये क्या दुआ क्यों नहीं मांगी

बीवी- माँगने ही लगी थी कि अल्लाह आपकी तमाम मुश्किलें खत्म कर दे

फिर सोचा कहीं मैं ही न मर जाऊं

एक आदमी डाॅ के....

एक आदमी डाॅ के पास चेकअप कराने गया

डाॅ ने कहा आपको आराम की सख्त जरूरत है

नींद की गोली दे रहा हु बीवी को खिला देना

घर में जब खुद की....

घर में जब खुद की शादी की चर्चा होती है

तो लगता है जैसे इलेक्शन का टिकट मिल गया हो

लड़की देखते है तो लगता है की प्रचार की धमाधम चल रही हो

किसी लड़की के हाँ कहने पर लगता है की जैसे MLA बन गए हो

और शादी के वो 2-4 दिन लगता है जैसे हम मुख्यमंत्री बन गए हो

और शादी के 1 साल बाद लगता है जैसे कोई घोटाला करके फस गए हो

सुहागरात थी....

सुहागरात थी

सास ने जोर से दरवाज़ा खटकाया

दुल्हन घबरा कर परदे के पीछे छिप गई

दुल्हा: डरती क्यों हो माँ है

दुल्हन: हे भगवान मैं समझी छापा पड़ गया

कल रात एक शादी....

कल रात एक शादी में गया

वहां जैसे ही DJ पर गाना बजा कि

जिसको डांस नहीं करना वो जाकर अपनी भेंस चराये

ज़्यादातर पति अपनी पत्नी को खाना खिलाने ले गए

एक बार एक आदमी....

एक बार एक आदमी एक साधू के पास जाता है और कहता है मैं मेरी से बीवी बहुत परेशान हूँ कृपा कर के कोई उपाय बताइए!

यह सुन साधू को गुस्सा आ जाता है और वह उस आदमी से कहता है मूर्ख अगर मेरे पास कोई उपाय होता तो मैं साधू क्यों बनता!

एक बार एक पति शराब...

एक बार एक पति शराब पीकर घर आता है और अपनी पत्‍‌नी की डांट से बचने के लिए किताब पढ़ने का नाटक करने लगता है!

पत्‍‌नी- आज फिर शराब पीकर आये हो?

पति- न.नहीं तो!

पत्‍‌नी- तो फिर ये सूटकेस खोलकर क्या कर रहे हो?

एक बार एक जज ने...

एक बार एक जज ने महिला से पूछा आप अपने पति से तलाक क्यों लेना चाहती है?

सवाल सुन महिला ने जवाब दिया जज साहब यह मेरा पति रात को दो बजे घर आया इसने बुरी तरह शराब पी रखी थी तो मैंने इसके जूते उतारे कपड़े बदलवाए खाना खिलाया सुलाने लगी तो यह मुझसे बोला तुम मुझे इतना प्यार करती हो रंजना?

यह सुन जज ने कहा लेकिन यह तो तलाक की कोई वजह नही हुई!

जज की बात सुन महिला जवाब देती है बिल्कुल है जज साहब क्योंकि मेरा नाम रंजना नही निर्मला है!