एक बार किसी जगह...

एक बार किसी जगह संगीत की महफ़िल चल रही थी। एक गायक ने जैसे ही गाना गाया सब बोले वन्स मोर (Once more)।

गायक ने गाना फिर सुना दिया।

दूसरी बार भी गाना खत्म हुआ तो सब लोग फिर से बोल उठे वन्स मोर (Once more) ।

इस बार गायक ने कहा मेरे प्यारे सुनने वालो मैं आपका मेरे लिए प्यार समझता हूँ। पर मेरी भी कुछ मर्यादा है। मैं इतनी बार नहीं गा सकता।

तभी महफ़िल में से एक आदमी उठ कर बोला जब तक तुम ठीक से नहीं गाओगे तुमको गाना ही पड़ेगा।

एक बार संता और बंता...

एक बार संता और बंता दोनों एक दुकान पर गए। वहाँ सब लोगों को अपने काम में व्यस्त देख कर बंता ने 3 चॉकलेट चुरा लिए।

जब दोनों बाहर आये तो बंता अपनी ढींगे हांकने लगा कि वो बहुत चालाक है। उसने 3 चॉक्लेट चुराए और किसी को पता भी नहीं लगने दिया। तुम ऐसा नहीं कर सकते।

यह सुनकर संता को भी गुस्सा आ गया और बोला चलो मैं तुम्हें इससे भी बढ़िया चीज़ दिखाता हूँ।

वो दोनों वापिस अंदर चले गए। अंदर जाकर संता ने दुकानदार से कहा क्या तुम जादू देखना चाहते हो?

दुकानदार ने कहा हाँ ठीक है।

संता: तो फिर मुझे एक चॉकलेट दो।

दुकानदार ने संता को चॉकलेट दी और संता ने वो चॉकलेट खा ली और दूसरी चॉकलेट मांगी। दुकानदार ने दूसरी चॉकलेट भी दे दी तो संता ने उसे भी खा लिया। अब संता ने दुकानदार से तीसरी चॉकलेट मांगी और वो भी खा ली।

दुकानदार ने पूछा इसमें जादू कहाँ है?

संता: मेरे दोस्त की जेब देखो तो तुम्हें तुम्हारी तीनों चॉकलेट वापिस मिल जाएँगी!

एक बार संता नौकरी के...

एक बार संता नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए गया।

इंटरव्यू के लिए एक लेडी बैठी थी।

लेडी ने संता से पूछा: आप शराब पीते हो??

संता: हाँ।

लेडी: कितनी?

संता: करीब 6 पैग रोज के।

लेडी: ओह! 6 पैग कितने के होते हैं?

संता: करीब 1000 रुपये के।

लेडी: कब से पी रहे हो?

संता: करीब 14 साल से।

लेडी: ओह! इसका मतलब आप रोज 1000 रुपये के हिसाब से महीने के 30000 रुपये शराब में उड़ाते हो मतलब साल के 360000 रुपये। इस हिसाब से तुमने पिछले 14 साल में शराब पर करीब 50 लाख रुपये उड़ा दिए। क्या तुम जानते हो 50 लाख रुपये में तुम एक BMW खरीद सकते थे।

संता: क्या आप भी पीती हैं?

लेडी: नहीं मैंने कभी हाथ तक नहीं लगाया।

संता: चल फिर दिखा तेरी BMW कहाँ है?

एक बार एक आदमी था...

एक बार एक आदमी था। जिसने अपनी सारी ज़िन्दगी बहुत काम किया और बहुत पैसा कमाया। पैसा होने के बावजूद भी वो बहुत कंजूस था। उसे अपनी ज़िन्दगी में सबसे ज्यादा प्यार अपने पैसे से था। यहाँ तक कि उसने अपनी पत्नी से भी यह वायदा लिया था की जब वो मर जायेगा तो उसका सारा पैसा उसके साथ उसकी कब्र में दफना देना।

उसकी पत्नी ने भी उससे वायदा कर दिया कि जब वो मरेगा तो वो ऐसा ही करेगी।

कुछ दिनों बाद आदमी की मौत हो गयी। आदमी को ताबूत में लिटाया गया और जब सब लोग उस ताबूत को दफ़नाने लगे तो पत्नी ने उनको रुकने को कहा।

सब रुक गए तभी उस आदमी की पत्नी एक डिब्बा लेकर आई और उसे ताबूत में रख दिया। सब लोग यह देख कर हैरान थे कि वो ऐसा क्यों कर रही है। पति तो अब मर चुका है तो अब सारा पैसा पत्नी का ही है फिर भी वो डिब्बा ताबूत में रखना चाहती है।

पत्नी ने सब की बात सुनी और बोली मैं एक अच्छी पत्नी हूँ जो अपने पत्नी की हर इच्छा पूरी करुँगी। मैंने उनसे वायदा किया था कि मैं उनके सारे पैसे उनके साथ ही ताबूत में छोड़ दूंगी।

किसी ने उससे पूछा इसका मतलब तुमने सारे पैसे एक साथ इसमें रख दिए?

पत्नी ने जवाब दिया हाँ बिल्कुल मैंने उसके सारे पैसे अपने खाते में जमा करवा दिए हैं और अपने पति के नाम का चेक लिख दिया है जो कि इस डिब्बे में है!

संता ने बंता से पूछा...

संता ने बंता से पूछा तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?

बंता ने कुछ पल सोचकर कहा मैं 6 केले खा सकता हूँ।

संता ने हँसते हुए जवाब दिया गलत जवाब दोस्त पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल एक ही केला खा सकते हो।

बंता झेंपते हुए घर पहुंचा और जाते ही प्रीतो से सवाल किया तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?

प्रीतो ने भी कुछ पल सोचकर कहा मैं 4 केले खा सकती हूँ।

बंता ने निराश स्वर में कहा अगर 6 कहती तो एक मस्त चुटकुला सुनाता तुझे।

शहर में प्रमुख चौराहों पर...

शहर में प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. लगवाया गया ताकि पुलिस नागरिकों की अच्छी तरह से सुरक्षा कर सके। लेकिन लोग तो बस इसमें भी अपनी सुविधा ढूँढ़ते हैं। इसी तरह एक दिन संता ने सुबह-सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में फ़ोन किया।

संता: हैलो जी मुझे आपकी सहायता चाहिए थी

कंट्रोल रूम: जी बताइए क्या सहायता चाहिए? हम आपकी सहायता के लिए ही हैं।

संता: क्या आपके सी.सी.टी.वी. कैमरे ठीक काम कर रहे है?

कंट्रोल रूम: जी हाँ बिलकुल।

संता: क्या इसमें गली न 5 नज़र आ रही है?

कंट्रोल रूम: जी हाँ नज़र आ रही है।

संता: क्या उसके पीछे वाली गली भी दिख रही है?

कंट्रोल रूम: जी जनाब ! क्या बात हो गई?

संता: कुछ नहीं ज़रा देख कर बताना छोले-भटूरे वाले की दुकान खुल गई या नहीं?

बंता एक दिन अपने आप...

बंता एक दिन अपने आप ही घर की बत्ती ठीक कर रहा था तो उसने अपनी बीवी को आवाज़ लगाई प्रीतो सुनती हो ।

प्रीतो: क्या है?

बंता: अरे जरा इधर तो आ।

प्रीतो: लो आ गई बोलो।

बंता: ये दो तारें है इनमें से जरा कोई एक को पकड़ो।

प्रीतो: क्यों?

बंता: अरे पकड़ तो सही।

प्रीतो: लो पकड़ ली एक तार।

बंता: कुछ नहीं हुआ?

प्रीतो: नहीं।

बंता: अच्छा! तो इसका मतलब करंट दूसरी तार में है।

बंता की टूटी हुई टांग...

बंता की टूटी हुई टांग देख कर संता तुम्हारी टांग कैसे टूट गई?

बंता: क्या बताऊं यार कल दारू कम पी थी इसलिए।

संता: दारू कम पीने से टांग कैसे टूट सकती है?

बंता: सीधी सी बात है अगर मैंने छक कर पी होती तो मैं ठेके पर ही लुढ़क गया होता। कम पी थी इसलिए घर आने के लिए निकला और रास्ते में गढ्डे में गिर गया।

संता अपने दोस्त बंता...

संता अपने दोस्त बंता के घर डिनर पर आया था खाना खाकर वह अपने घर जाने लगा तो उसका दोस्त बंता बोला आज यही रुक जाओ बाहर बहुत तेज बारिश है।

संता: ठीक है।

बंता सोने की तैयारी ही कर रहा था कि संता गायब हो गया। लगभग एक घंटे बाद संता वापिस बंता के घर आया।

बंता (हैरानी से): ओये तू कहां चला गया था?

संता: यार वो मैं घर पर जीतो को बताने गया था कि आज बारिश की वजह से मैं तेरे घर ही रहूंगा।

एक दिन संता ने...

एक दिन संता ने अपनी भाभी को खूब मारा। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी देखने आ गए और संता से पूछने लगे कि क्या बात हो गयी इतना क्यों मार रहे हो अपनी भाभी को?

संता(गुस्से में): भाईसाहब ये हमारी पीठ पीछे छुप -छुप के रोज मेरे सभी दोस्तों से बाते करती है।

पडोसी: तुम्हे कैसे पता लगा?

संता: अरे मैं जब भी अपने किसी दोस्त से पूछता हूँ कि वो फ़ोन पर किस बात कर रहे हैं वो यही कहता है `तुम्हारी भाभी से`।

भारतीय लड़कियां खेलों में...

भारतीय लड़कियां खेलों में अच्छी क्यों नहीं हैं?

क्योंकि सिर्फ 10% क्रिकेट हॉकी टेनिस बैडमिंटन शतरंज आदि खेलती हैं बाकि कि 90% तो जानू से खेलने में व्यस्त रहती हैं।

जानू कहाँ हो?

जानू क्या कर रहे हो?

जानू कब आओगे?

जानू आप मुझसे प्यार करते हो न?

जानू किसके साथ हो?

जानू मुझे ये चाहिए।

जानू फिल्म देखने चलें जानू ये क्या है?

जानू क्या किया दिनभर?

जानू आपने मुझे याद किया न?

जानू कुछ तो बोलो।

जानू मुझे आपकी बहुत याद आ रही है।

जानू ये।

जानू वो।

जानू कुछ नहीं।

जान ले लो जानू की।

बंता: प्रीतो और मैं...

बंता: प्रीतो और मैं तलाक ले रहे है।

संता हैरान होते हुए क्यों क्या हुआ तुम दोनों तो बहुत अच्छे से रहते हो।

बंता: जब से हम लोगों ने शादी की है तब से प्रीतो मुझे बदलने की कोशिश में लगी हुई है सबसे पहले उसने मुझे शराब पीने से रोका फिर सिगरेट फिर इधर-उधर आवारा घूमने से। उसने मुझे सिखाया कि अच्छे कपड़े कैसे पहनते है उसने मुझे संगीत और कला के प्रति रूचि आदि सब सिखाये और स्टॉक मार्केट में कैसे निवेश करना है ये सब भी उसी ने सिखाया।

संता ने कहा क्या तुम बस इसलिए नाराज हो कि उसने तुम्हें बदलने के लिए ये सब किया।

बंता: अरे मैं नाराज नहीं हूँ मैं अब काफी सुधर चुका हूँ तो अब वो मुझे अपने लायक नहीं लगती।

एक बार संता और बंता...

एक बार संता और बंता समुद्र किनारे सैर कर रहे होते हैं कि तभी अचानक बंता के दिमाग में एक सवाल आता है तो वह संता से पूछता है यार संता एक बात बता।

संता: हाँ बोल।

बंता: जब हर आदमी को शादी करने के नुक्सान पता होते हैं तो फिर भी वो शादी क्यों करता है?

संता: अरे वो इस लिए कि मरने के बाद अगर उसकी आत्मा स्वर्ग जाए तो वो अच्छा महसूस करे और अगर नर्क जाए तो उसे घर जैसा महसूस हो।

संता और बंता एक रोज...

संता और बंता एक रोज आलस के मारे एक कमरे में लेटे हुए थे।

बंता: यार जरा बाहर जाकर तो देख बारिश हो रही है क्या?

संता: हाँ बारिश हो रही है।

बंता: बिना देखे ही तू कैसे कह सकता है?

संता: अभी-अभी जो बिल्ली अंदर आई थी वो भीगी हुई थी इसका मतलब बारिश हो रही है।

थोड़ी देर बाद बंता फिर बोला जरा बत्ती तो बुझा दे यार मुझे रौशनी में नींद नहीं आती।

संता: आंखें बंद कर लो अपने-आप अंधेरा हो जायेगा।

बंता झल्लाकर बोला कम से कम दरवाजा तो बंद कर ले।

संता: अब दो काम मैंने कर दिए एक-आध काम तू खुद भी कर ले।

बंता ज्योतिषी से...

बंता ज्योतिषी से मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा बेटा भविष्य में क्या बनेगा?

ज्योतिषी: आप उसके टेबल पर सिगरेट बियर पैसों की एक गड्डी और किताबें रख दो। उनमें जो वो उठाएगा उससे पता चलेगा।

बंता: ठीक है।

अगले दिन जब बंता का बेटा आया तो उसने टेबल पर पड़ा हुआ सामान देखा और पैसों की गड्डी उठा कर जेब मैं रख ली सिगरेट पी बियर छुपा ली ओर क़िताबें हाथ में लेकर घर से चला गया।

बंता ज्योतिषी के पास गया और बताया कि उस नालायक ने तो सब कुछ ले लिया।

ज्योतिषी: अरे मुबारक हो! आपका बेटा राजनीतिज्ञ (Politician) बनेगा।

एक बार संता शाम को...

एक बार संता शाम को घर आया टी. वी. चालू किया और सोफे पर बैठते ही जीतो से बोला इससे पहले की शुरू हो जाये जल्दी से मेरे लिए चाय लेकर आओ।

जीतो को कुछ अजीब लगा पर वो चाय बना कर ले आई।

चाय पीते-पीते संता दोबारा जीतो से बोला इससे पहले शुरू हो जाये मेरे लिए कुछ खाने के लिए भी लेकर आओ।

जीतो को थोड़ा गुस्सा आया पर उसने संता को कुछ खाने के लिए भी दे दिया और वापस अपने काम में लग गयी।

थोड़ी देर बाद संता दोबारा बोला इससे पहले की शुरू हो जाये यह बर्तन उठाओ यहाँ से।

जीतो का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और संता पर चिल्लाते हुए बोली मैं तुम्हारी कोई नौकरानी नहीं हूँ जो मुझ पर इस तरह अपना हुकुम चला रहे हो। जब से आओ कुछ न कुछ हुकुम किये जा रहे हो जैसे यहाँ कोई तुम्हारा गुलाम है।

संता उठा और गहरी सांस लेते हुए बोला लो शुरू हो गया।

संता बार में गया तो...

संता बार में गया तो बार टेंडर ने उसे पूछा क्या लोगे आज?

संता: बस एक बियर।

बार टेंडर: क्या हुआ? आज तुम कुछ ठीक नहीं लग रहे इतने उदास क्यों हो?

संता: मेरा मेरी बीवी से झगड़ा हो गया था उसने मुझे कहा कि वो एक महीने तक मुझसे बात नहीं करेगी।

बार टेंडर: फिर उसमे क्या दिक्कत है?

संता: आज एक महीना पूरा हो गया।

एक दिन संता ने अपनी...

एक दिन संता ने अपनी भाभी को खूब मारा। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी देखने आ गए और संता से पूछने लगे कि क्या बात हो गयी इतना क्यों मार रहे हो अपनी भाभी को?

संता(गुस्से में): भाईसाहब ये हमारी पीठ पीछे छुप -छुप के रोज मेरे सभी दोस्तों से बाते करती है।

पडोसी: तुम्हे कैसे पता लगा?

संता: अरे मैं जब भी अपने किसी दोस्त से पूछता हूँ कि वो फ़ोन पर किस बात कर रहे हैं वो यही कहता है तुम्हारी भाभी से ।

एक बार संता और बंता...

एक बार संता और बंता किसी बियर बार में बियर पीने गये। जब वह पीने लगे तो बंता बोला लगता है बाहर बारिश हो रही है। तुम ऐसा करो घर जाकर जल्दी से छतरी ले आओ।

संता गुर्राया: मुझे पता है मेरे जाने पर तुम मेरी सारी बियर पी जाओगे।

बंता ने उसे यकीन दिलाया कि वो उसकी बियर नहीं पियेगा। उसके हिस्से की बियर ज्यों की त्यों रखी रहेगी।

संता यह सुनकर मान गया और छतरी लेने चला गया।

जब रात गहराने लगी पर संता छतरी लेकर नहीं लौटा तो बंता ने सोचा शायद संता घर पर ही रुक गया है और अब नहीं आएगा। यही सोच कर उसने संता का बियर वाला गिलास उठाया ही था कि बार के एक कोने की छोटी सी खिड़की से तेज आवाज आई अगर पीओगे तो मैं छतरी लेने नहीं जाऊंगा।

एक बार एक गाँव में...

एक बार एक गाँव में तीर-अंदाज़ी की प्रतियोगिता चल रही रही थी। 3 नकाबपोश आदमी उसमे भाग लेने के लिए आये।

पहले नकाबपोश ने तीर चलाया और तीरा लक्ष्य के ठीक बीचों-बीच जाकर लगा। आदमी ने अपना नक़ाब उतारा और बोला मैं रॉबिन हुड हूँ।

लोगों ने खूब तलिया बजायी और उसका स्वागत किया।

फिर दूसरे नकाबपोश ने तीर चलाया तो तीर लक्ष्य के बीच लगे रॉबिन हुड के तीर को चीरता हुआ चला गया। उसने अपना नक़ाब उतार और बोला मैं विलियम टेल हूँ।

अब तीसरे आदमी ने तीर चलाया तो तीर लक्ष्य से बहुत दूर जाकर गिरा। आदमी ने अपना नक़ाब उतारा तो संता था। सभी लोग उसे घूर-घूर कर देख रहे थे तो संता बोला माफ़ करना दोस्तो मैं सीख रहा हूँ।